लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक से निधन, 42 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक से निधन, 42 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Daily News Network    28 Jun 2025       Email   


मुंबई। 'कांटा लगा' गाने से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह सिर्फ 42 साल की थीं।

खबरों के मुताबिक, शेफाली को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनके पति पराग त्यागी और दोस्तों ने तुरंत मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

शेफाली ने साल 2002 में आए पॉपुलर रीमिक्स वीडियो 'कांटा लगा' से जबरदस्त फेम पाई थी, जिसके बाद उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' कहा जाने लगा। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी काम किया और नच बलिए व बिग बॉस 13 जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लिया।

उनके निधन पर सिंगर मीका सिंह ने शोक जताते हुए लिखा, "मैं बहुत दुखी और हैरान हूं। शेफाली हमारी प्यारी स्टार और मेरी अच्छी दोस्त थीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

कॉमेडियन कीकू शारदा ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "यह बहुत दुखद खबर है। शेफाली बेहद जिंदादिल और मुस्कुराती रहने वाली इंसान थीं। उनके साथ काम करना हमेशा शानदार रहा। वह हमें बहुत याद आएंगी।"

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शेफाली की एनर्जी और मुस्कान को हमेशा याद रखा जाएगा।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली