लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रूस न्यू स्टार्ट संधि को एक और वर्ष के लिए बढ़ाने के लिए तैयार: पुतिन
रूस न्यू स्टार्ट संधि को एक और वर्ष के लिए बढ़ाने के लिए तैयार: पुतिन
एजेंसी    23 Sep 2025       Email   

नयी दिल्ली/मास्को.... रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस 2010 में अमेरिका के साथ हुई नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (न्यू स्टार्ट) की अवधि को एक और वर्ष के लिए बढ़ाने के लिए तैयार है। यह महत्वपूर्ण संधि अगले साल पांच फरवरी को अपनी मियाद पूरी कर लेगी।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "एक नई सामरिक हथियारों की होड़ को रोकने और एक स्वीकार्य स्तर के अनुमान एवं संयम बनाए रखने के लिए, हम न्यू स्टार्ट के तहत स्थापित यथास्थिति को इस अशांत समय में बनाए रखना उचित समझते हैं। इसके कारण रूस पांच फरवरी, 2026 के बाद एक वर्ष तक संधि के केंद्रीय मात्रात्मक प्रतिबंधों का पालन जारी रखने के लिए तैयार है।"
उन्होंने कहा कि लगभग 15 वर्षों से इस समझौते ने सामरिक आक्रामक हथियारों के क्षेत्र में संतुलन और पूर्वानुमानशीलता बनाए रखने में रचनात्मक भूमिका निभाई है।
क्रेमलिन में सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के साथ एक बैठक में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अगर रूस की पहल को लागू किया जाता है तो यह अमेरिका के साथ एक ठोस रणनीतिक वार्ता के लिए आवश्यक परिस्थितियों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है - बशर्ते कि इसकी पूर्ण बहाली के आधार सुरक्षित हों और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने और प्रमुख सुरक्षा विरोधाभासों को दूर करने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएं।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर