लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बिहार चुनाव में सीट बंटवारे के लिए राजग की दिनभर चली बैठकें बेनतीजा
बिहार चुनाव में सीट बंटवारे के लिए राजग की दिनभर चली बैठकें बेनतीजा
एजेंसी    11 Oct 2025       Email   

नयी दिल्ली... बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दलों के बीच शनिवार को पूरे दिन चली बैठकें देर शाम तक बेनतीजा रही।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राजग गठबंधन में सीट बंटवारे की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दी है। भाजपा राजग के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के लिए सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास कर रहा है लेकिन सभी दल अधिक सीट मांग रहे हैं जिसके कारण इसको लेकर अंतिम राय नहीं बन सकी है। यह कवायद पिछले एक महीने से जारी है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री इन स्थितियों पर नजर रखने के साथ सहयोगी दलों में सामंजस्य के लिए आगे आकर वार्ता कर सकते हैं।
बैठकों के क्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर दिन में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी करीब डेढ़ घंटे तक बैठक के बाद चले गए। सूत्रों के अनुसार बैठक में सीटों के फार्मूले पर श्री मांझी तैयार नहीं हुए और अधिक सीट की बात पर अड़े रहे। सू्त्रों के मुताबिक श्री मांझी 15 से अधिक सीट मांग रहे हैं जबकि भाजपा 7 सीट देने के लिए कह रही है। जानकारों के मुताबिक बैठक के बाद श्री मांझी पार्टी नेताओं से मिलकर विधानसभा में आगामी संभावनाओं पर भी चर्चा कर रहे हैं।
वहीं श्री नड्डा के आवास पर शाम को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी पहुंचे और डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद वो भी चले गए। सीटों को लेकर उनके साथ भी भाजपा अध्यक्ष के साथ कोई अंतिम राय नहीं बन सकी। सूत्रों के मुताबिक सीटों को लेकर फंसा पेच जल्द सुलझ सकता है।
जबकि लोक जनशक्ति पार्टी - रा (लोजपा-रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी भाजपा द्वारा दी जा रही सीटों को स्वीकार करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। उनको मनाने के लिए भाजपा नेता नित्यानंद राय और धर्मेंद्र प्रधान उनके घर भी जा चुके हैं लेकिन नतीजा सिफर रहा है।
जानकारों के मुताबिक लोजपा, हम और रालोमो के नेता शनिवार को दिल्ली में है और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक कर सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने की कोशिश में जुटे हैं। चुनाव में देरी के साथ बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।






Comments

अन्य खबरें

माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर
माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बनाई गई रणनीति के तहत ‘माओवाद’ पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। 2019 से लेकर अब तक 1106 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा 7311 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

नई दिल्ली .... हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप),

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी

गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़
गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली.... घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव अपरिवर्तित रहे। गेहूं के दाम बढ़ गये जबकि चीनी के फिसल गये। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के