लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बुखारेस्ट के अपार्टमेंट ब्लॉक में विस्फोट से तीन लोगों की मौत
बुखारेस्ट के अपार्टमेंट ब्लॉक में विस्फोट से तीन लोगों की मौत
एजेंसी    17 Oct 2025       Email   

बुखारेस्ट.... रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट ब्लॉक में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 13 अन्य घायल हो गये।
आपातकालीन विभाग के प्रमुख राएद अराफात ने कहा कि बचाव दल को एक और पीड़ित मिला है लेकिन हमारे पास अभी और कोई जानकारी नहीं है। विस्फोट में तीसरी मौत की पुष्टि हो चुकी है।
कैलिया राहोवेई स्थित एक आवासीय इमारत में हुए इस विस्फोट के कारण कई अपार्टमेंटों को भारी नुकसान पहुंचा। आपातकालीन अधिकारियों के अनुसार, इसमें कई लोग घायल हो गये और झुलस गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने डीएसयू, गृह मंत्रालय और आपातकालीन अस्पतालों के साथ आपातकालीन संकट कक्ष स्थापित किया है। अग्निशमन कर्मियों ने कैलिया राहोवेई स्थित घटनास्थल पर 20 आपातकालीन वाहन तैनात किए हैं।
क्षतिग्रस्त इमारत के अंदर तलाशी अभियान में सहायता के लिए दो श्वान टुकड़ियां तैनात की गई है। अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31