लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पटेल ‘भारत पर्व-2025’ का करेंगे उद्घाटन
पटेल ‘भारत पर्व-2025’ का करेंगे उद्घाटन
एजेंसी    01 Nov 2025       Email   

गांधीनगर..... गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एकता नगर स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में शनिवार, एक नवंबर की शाम ‘भारत पर्व-2025’ का उद्घाटन करेंगे।
सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इस मौके पर उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. जयराम गामित भी मौजूद रहेंगे। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती देश भर में मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से इस वर्ष एकता नगर में यह कार्यक्रम नयी दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय समारोह की तरह ही भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक से 15 नवंबर के दौरान आयोजित होने वाले भारत पर्व में देश की ‘विविधता में एकता’ की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले अनेक सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रमों के माध्यम से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को उजागर किया जाएगा।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और राज्य सरकार के पर्यटन विभाग तथा युवा सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता नगर में पहली बार भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है।
भारत पर्व में भारत की विभिन्न सांस्कृतिक विरासत, खान-पान परंपरा और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, प्रतिदिन शाम को दो अलग- अलग राज्य अपनी अनोखी परंपराओं और कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके अंतर्गत जंगल सफारी के पास 45 फूड स्टॉल और एक लाइव स्टूडियो किचन का आयोजन किया गया है, जहां विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के व्यंजन परोसे जाएंगे।
इसके अलावा यहां लगाये गये 55 हस्तकला स्टॉलों में भारत के विभिन्न राज्यों की रंगबिरंगी एवं नवीन हस्तकलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत दर्शन पवेलियान में विभिन्न राज्यों के पवेलियन बनाये गये हैं, जहां उन राज्यों के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाया गया है।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर