लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जयपुर सड़क हादसे में मृत लोगों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये सहायता की मोदी की घोषणा
जयपुर सड़क हादसे में मृत लोगों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये सहायता की मोदी की घोषणा
एजेंसी    03 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली..... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के जयपुर में सोमवार को हुये सड़क हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
श्री मोदी ने इस दुर्घटना में अपने शोक संदेश में कहा "जयपुर, राजस्थान में हुए एक हादसे में जान-माल की हानि से व्यथित हूँ। मेरी संवेदनाएँ उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ की प्रार्थना करता हूं।"
इसी संदेश में प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में मृत प्रत्येक व्यक्ति के आश्रितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो- दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
गौरतलब है कि जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित डम्पर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर