लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

एयरटेल का मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़कर 6,792 करोड़ रुपये पर
एयरटेल का मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़कर 6,792 करोड़ रुपये पर
एजेंसी    03 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली..... दूरसंचार कंपनी एयरटेल को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में समग्र आधार पर 6,792 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 68.76 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने बताया कि साल-दर-साल उसका कुल राजस्व 25.7 प्रतिशत बढ़कर 52,145 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने भारतीय कारोबार से 38,690 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया जो सालाना आधार पर 22.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मोबाइल टेलीफोनी सेवा से प्राप्त राजस्व में 13.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि प्रति यूजर औसत राजस्व (एआरपीयू) एक साल पहले के 233 रुपये से बढ़कर 256 रुपये पर पहुंच गयी।
एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने एक बयान में कहा कि ये परिणाम कंपनी के पोर्टफोलियो की मजबूती को दर्शाते हैं। भारत में कंपनी का राजस्व (पैसिव बुनियादी अवसंरचना सेवा सहित) 2.9 प्रतिशत बढ़ा। अफ्रीका में एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला और स्थिर मुद्रा में राजस्व 7.1 प्रतिशत बढ़ा।
उन्होंने बताया कि भारतीय मोबाइल कारोबार की वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत रही और 51 लाख स्मार्टफोन सबस्क्राइबरों को जोड़ा गया। तिमाही के दौरान पोस्टपेट सिग्मेंट सबस्क्राइबरों की संख्या 10 लाख बढ़ी।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित