लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

स्वदेशी ड्रोन विकसित करने का इकोसिस्टम तैयार करने में जुटी है सेना की दक्षिणी कमान
स्वदेशी ड्रोन विकसित करने का इकोसिस्टम तैयार करने में जुटी है सेना की दक्षिणी कमान
एजेंसी    04 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली.... हर सैनिक को ड्रोन चलाने में पारंगत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेना की दक्षिणी कमान स्वदेशी ड्रोन विकसित करने का इकोसिस्टम तैयार करने में जुटी है।
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सेना ड्रोन प्रौद्योगिकी में बढत हासिल करने के लिए नवाचार को बढावा दे रही है और इसकी धमक युद्ध के मैदान में भी सुनी जा रही है। इन ड्रोन की क्षमता का त्रिशूल अभ्यास के दौरान परीक्षण भी किया गया है जो सफल रहा है।
सेना ईएमई कोर की प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढत का इस्तेमाल करते हुए लघु इकाईयों के साझीदारों के साथ मिलकर कमान की ड्रोन सर्विलांस, प्रिसिशन स्ट्राइक और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर भूमिकाओं के लिए नई पीढ़ी के मानवरहित यान विकसित कर रही है।
त्रिशूल अभ्यास के दौरान फील्ड-टेस्ट किए गए इन स्वदेशी ड्रोन ने मुश्किल युद्ध स्थितियों में असाधारण सटीकता, सहनशक्ति और मिशन में लचीलापन दिखाया। ये परीक्षण स्वदेशी प्रौद्योगिकी को सीधे 'ऑपरेशनल फ्रेमवर्क' में शामिल करने में एक मील का पत्थर है।
दक्षिणी कमान इस दिशा में पहल करते हुए नवाचार, स्वदेशी रक्षा उद्योग सहयोग और प्रौद्योगिकी एप्लीकेशन को एकीकृत करने में लगी है। इससे प्रौद्योगिकी के लिए लैस भविष्य के लिए तैयार 'फोर्स' बन रही है।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर