लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अडानी पोर्ट्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़
अडानी पोर्ट्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़
एजेंसी    04 Nov 2025       Email   

अहमदाबाद.... अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 3,120 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 29 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी। इसके अनुसार तिमाही के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 30 प्रतिशत बढ़कर 9,167 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का परिचालन लाभ 27 फीसदी बढ़कर 5,550 करोड़ रुपये हो गया।
निदेशक मंडल ने अडानी पोर्ट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई अडानी हार्बर सर्विसेज के एपीएसईजेड में विलय की योजना को भी मंजूरी प्रदान की। फिलहाल इस योजना को नियामकीय मंजूरियां मिलनी शेष हैं।
तिमाही के दौरान कंपनी को घरेलू बंदरगाह के कारोबार से 6,351 करोड़ रुपये, अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह कारोबार से 1,077 करोड़ रुपये और लॉजिस्टिक्स कारोबार से 1,055 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। मरीन कारोबार का राजस्व 641 करोड़ रुपये और अन्य राजस्व 43 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी की कार्गो हैंडलिंग सालाना 12 प्रतिशत बढ़कर दूसरी तिमाही में 12.4 करोड़ टन पर पहुंच गयी। घरेलू बाजार में उसकी एक साल पहले के 27.4 प्रतिशत से बढ़कर 28.1 प्रतिशत पर पहुंच गयी। कंटेनर कारोबार में देश में उसकी बाजार हिस्सेदारी 45.9 प्रतिशत रही।
अडानी पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि एक एकीकृत ट्रांसपोर्ट कंपनी बनने का कंपनी का सपना तेजी से आकार ले रहा है।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित