लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी
बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी
एजेंसी    06 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू), जो विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व करता है, ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 4 नवंबर को ‘दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स’, डीयू में आयोजित हीरक जयंती समापन व्याख्यान के दौरान की गई टिप्पणियों पर अपनी गहरी चिंता और कड़ा विरोध दर्ज कराया है। बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री की तरफदारी, यह एक जवाब जो ‘नाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ को असहज कर गया। यूएफबीयू ने वित्त मंत्री के इस कथन को स्पष्ट रूप से खारिज किया है। यूनियन का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारत के वित्तीय समावेशन, सामाजिक न्याय ऋण, ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच और राष्ट्रीय आर्थिक स्थिरता की रीढ़ रहे हैं। यूएफबीयू के महासचिव रूपम रॉय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, एक छात्र की इस आशंका का जवाब देते हुए कि निजीकरण बैंकिंग सेवाओं को ग्राहकों के एक विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग तक सीमित कर सकता है, वित्त मंत्री ने इस आशंका को खारिज करते हुए निजीकरण को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। यूएफबीयू ने वित्त मंत्री के इस कथन को स्पष्ट रूप से खारिज किया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारत का कायाकल्प किया है। 1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण प्रतीकात्मक नहीं था, बल्कि इसने देश की सामाजिक-आर्थिक नींव को मौलिक रूप से नया रूप दिया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक समावेशी और समतामूलक राष्ट्रीय विकास का माध्यम बन गए। उपलब्धियां, केवल इसलिए संभव हुईं, क्योंकि बैंक सार्वजनिक संस्थान थे। यूएफबीयू के मुताबिक, राष्ट्रीयकरण से पहले, बैंकिंग सेक्टर, केवल औद्योगिक घरानों और कुलीन व्यावसायिक समूहों को ही सेवाएं प्रदान करता था। 






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित