लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बढ़ती बेरोजगारी गंभीर चिंता का विषय, पर पीएम हमेशा चुनाव मोड में : जयराम रमेश
बढ़ती बेरोजगारी गंभीर चिंता का विषय, पर पीएम हमेशा चुनाव मोड में : जयराम रमेश
एजेंसी    06 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली... कांग्रेस ने बिहार चुनाव का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समस्या को सुलझाने के बजाय हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं और जनता का ध्यान भटकाने के लिए नई-नई भाषण कला गढ़ने में व्यस्त हैं।  कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी रमेश ने कहा कि पिछले 11 साल के कुशासन ने समाज के हर वर्ग को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा,  ‘छात्र, युवा, किसान, मजदूर, कर्मचारी, दुकानदार, व्यापारी; कोई भी वर्ग इस सरकार से खुश नहीं है। महंगाई चरम पर है, रुपये की कीमत लगातार गिर रही है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि अमीर-गरीब की खाई और चौड़ी होती जा रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का जीवन कठिन बन गया है। रमेश ने कहा,  ‘इस परिप्रेक्ष्य में बढ़ती बेरोजगारी एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है।’ उन्होंने सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अक्तूबर 2025 में देश की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.5 प्रतिशत हो गई, जो पिछले छह महीनों में सबसे ऊंचा स्तर है। रमेश ने रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा,  ‘निर्माण और आईटी-बैंकिंग सहित कई क्षेत्रों में लाखों लोगों ने नौकरियां गंवाई हैं।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर