लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारत में पांच और श्रीलंका में तीन स्थानों पर खेला जाएगा टी-20 विश्व कप जारी
भारत में पांच और श्रीलंका में तीन स्थानों पर खेला जाएगा टी-20 विश्व कप जारी
एजेंसी    07 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली ... भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए आईसीसी ने अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को भारत के पांच वेन्यू के तौर पर तय किया है। कैंडी और कोलंबो श्रींलका के तीन में से दो वेन्यू होंगे जबकि एक अन्य वेन्यू अभी तय नहीं किया गया है। यह टूर्नामेंट संभावित तौर पर 7 फरवरी से शुरू होगा।
जबकि इसका फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जा सकता है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब तीन महीनों का समय बचा है और आईसीसी अगले हफ़्ते तक इसका कार्यक्रम जारी कर सकता है। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच पहले से तय समझौते के आधार पर पाकिस्तान अभी सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। अगर पाकिस्तान फ़ाइनल में पहुंचता है तो फ़ाइनल श्रीलंका में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप पिछले संस्करण की तर्ज पर ही खेला जाएगा और सभी टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, जिसमें हर टीम अपने ग्रुप की हर दूसरी टीम के खç¸लाफ़ एक मुकाबला खेलेगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी जिसमें टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा। सुपर-8 में दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफ़ाइनल में प्रवेश करेंगी और दोनों सेमीफ़ाइनल के विजेता फाइनल खेलेंगे।
 मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा टी20 विश्व कप 2024 की शीर्ष सात टीमों को आगामी विश्व कप के लिए स्वतः प्रवेश मिला है। यह टीमें अफग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज हैं। जबकि न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड को उनकी टी20 रैंकिंग के आधार पर प्रवेश मिला है। 






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31