लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बिहार में प्रियंका पीएम मोदी के कट्टे वाले बयान पर बरसीं, कहा पद की गरिमा का रखें ख्याल
बिहार में प्रियंका पीएम मोदी के कट्टे वाले बयान पर बरसीं, कहा पद की गरिमा का रखें ख्याल
एजेंसी    08 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली.... कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के कटिहार में आयोजित अपनी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस वही संघर्ष कर रही है, जो महात्मा गांधी ने कभी अन्याय और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ा था। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी सार्वजनिक उपक्रमों को अपने कुछ कॉरपोरेट मित्रों के हवाले कर रहे हैं, जिससे आम जनता का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जनता की संपत्ति को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंप रहे हैं, जबकि देश के आम लोग इसका भाड़ा चुका रहे हैं। प्रधानमंत्री के हालिया भाषणों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी अपने पद की गरिमा बनाए रखने में विफल हैं। उन्होंने आलोचना की कि प्रधानमंत्री ‘कट्टा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो लोगों को भड़काने के लिए है। प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति को संयम और मर्यादा का पालन करना चाहिए। इस रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील भी की।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर