लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

केरल, तमिलनाडु-कर्नाटक को जोड़ेगी पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन, तेज और आरामदायक सफर
केरल, तमिलनाडु-कर्नाटक को जोड़ेगी पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन, तेज और आरामदायक सफर
एजेंसी    08 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एर्नाकुलम-केएसआर बंगलूरू वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन दक्षिण भारत की तीन महत्वपूर्ण राज्यों, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक, को जोड़ने वाली पहली इंटर-स्टेट सेमी-हाई स्पीड प्रीमियम ट्रेन है। यह आठ कोच वाली ट्रेन एर्नाकुलम से चलकर त्रिशूर, पलक्कड़, कोयंबटूर, तिरुपुर, इरोड, सलेम होते हुए कृष्णराजपुरम और अंत में केएसआर बंगलूरू पहुंचेगी। पहले जहां एर्नाकुलम से बंगलूरू की यात्रा में करीब 11 घंटे लगते थे, वहीं नई वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी केवल आठ घंटे 40 मिनट में तय करेगी।  इस ट्रेन की नियमित सेवा 9 नवंबर 2025 से शुरू होगी। बंगलूरू से यह रोजाना (बुधवार को छोड़कर) सुबह 5ः10 बजे चलेगी और दोपहर 1ः50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह एर्नाकुलम से 2ः20 बजे रवाना होकर रात 11 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। दक्षिण रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन तीनों राज्यों के बीच व्यापार, शिक्षा, पर्यटन, तीर्थयात्रा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। यह ट्रेन पलक्कड़, जिसे केरल का प्रवेश द्वार कहा जाता है, तक पहुंचने वाली पहली वंदे भारत सेवा होगी।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर