लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली में
दिल्ली में 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत 260 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
एजेंसी    10 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली.... दिल्ली पुलिस(पश्चिमी रेंज) ने राजधानी में गैर-कानूनी रूप से रहने और उससे जुड़े अपराधों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत 260 अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया है।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के द्वारका, पश्चिमी और बाहरी जिलों में रविवार को चलाए गए इस अभियान में वीजा की अवधि से अधिक समय तक रहने वाले और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल विदेशी नागरिकों को लक्ष्य किया गया।
यह अभियान विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), जोन-II, मधुप तिवारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिमी रेंज) जतिन नरवाल की देखरेख में संपन्न किया गया गया, जिन्होंने गैर-कानूनी रूप से रहने और आपराधिक गतिविधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व डीसीपी अंकित सिंह (द्वारका), दराडे शरद भास्कर (पश्चिम) और सचिन शर्मा (बाहरी) ने किया, जिसमें 4 एसीपी, 20 इंस्पेक्टर और 600 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 31 टीमें शामिल थीं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिमी रेंज) जतिन नरवाल ने कहा, "अभियान के दौरान 10 अफ्रीकी देशों के 183 विदेशी नागरिक, जिनमें 48 महिलाएं भी शामिल थीं, गैर-कानूनी वीजा और दस्तावेजों सहित पकड़े गए।" उन्होंने बताया कि इनमें से 160 द्वारका जिले से, 14 पश्चिमी जिले से और 9 बाहरी जिले से पकड़े गए। अपराधियों के खिलाफ 26 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 25 से अधिक मकान मालिकों की पहचान की गई है जिन्होंने बिना पुलिस सूचना के विदेशी नागरिकों को मकान किराए पर दिए हैं। विदेशी नागरिक अधिनियम और आव्रजन कानूनों के संबंधित प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चल रही है।






Comments

अन्य खबरें

कंबोडिया और थाईलैंड में फिर छिड़ेगी जंग
कंबोडिया और थाईलैंड में फिर छिड़ेगी जंग

नई दिल्ली ..... थाईलैंड की सेना ने मंगलवार को कंबोडिया पर विवादित सीमा क्षेत्र में नई बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया। थाईलैंड ने दावा किया कि इन बारूदी सुरंगों के चलते उसके कई सैनिक गंभीर रूप से

दम घोंट रही दिल्ली की हवा, छाई जहरीली धुंध
दम घोंट रही दिल्ली की हवा, छाई जहरीली धुंध

नई दिल्ली .... राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। शनिवार को कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। बवाना का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

यात्रियों को मिलेगी आधुनिक एवं आरामदायक सुविधाएं
यात्रियों को मिलेगी आधुनिक एवं आरामदायक सुविधाएं

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव के लिए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसमें जीपीएस आधारित इंफोटेनमेंट सिस्टम, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, एर्गोनोमिक सीटें, ऑटोमेटिक दरवाजे,

राहुल गांधी बोले-ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण
राहुल गांधी बोले-ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण

नई दिल्ली .... कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल पर हो रही चर्चा पर शुक्रवार को रिएक्शन दिया। राहुल ने कहा- मीडिया छोटे-छोटे उदाहरण उठा रहा है, जैसे एक ब्राजीलियाई महिला ने वोट कैसे दिया।