लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान अलर्ट
दल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान अलर्ट
एजेंसी    11 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली ... दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान ने घबराहट में राजस्थान से लगी सीमा पर वायु सेना की पेट्रोलिंग शुरू करा दी। उसकी तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने एक इमरजेंसी बैठक की। पीएम शहबाज शरीफ भी देर रात तक बैठकें करते रहे। दिल्ली में हुए धमाके में 12 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की जानकारी दी गई। इसी बीच जैसलमेर के बाड़मेर में सेना का युद्धाभ्यास ऑपरेशन त्रिशूल चल रहा है। इसमें पाकिस्तानी सीमा के पास हाईवे पर जगुआर फाइटर जेट उतारा गया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है।  अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे लाल किले के आसपास और पर्यटकों की भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और हर समय सतर्क रहें। वहीं, ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने धमाके के बाद भारत के कुछ इलाकों में यात्रा न करने की एडवाइजरी जारी की है। ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि उसके नागरिक भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर राज्य में यात्रा न करें। उधर फ्रांसीसी दूतावास ने कहा कि धमाका 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। फिलहाल धमाके की वजह और मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। 






Comments

अन्य खबरें

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित

प्रियांक ने तेजस्वी को
प्रियांक ने तेजस्वी को 'बच्चा' कहा,बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाया

नयी दिल्ली.... कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तेजस्वी सूर्या पर तीखा हमला बोलते हुए बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाए तथा केंद्र की

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ