लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटा, कहा
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटा, कहा
एजेंसी    11 Dec 2025       Email   

नई दिल्ली .... सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले डॉक्टरों के परिवार  ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर के हकदार हैं। जस्टिस पी एस नरसिम्हा और आर महादेवन की पीठ ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि प्राइवेट डॉक्टर सरकार की इंश्योरेंस स्कीम के तहत कवर के हकदार नहीं हैं।
जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि महामारी के समय डॉक्टरों की सेवाएं शासन की ओर से औपचारिक रूप से मांगी गई थीं। यह बात महामारी कानूनों, महाराष्ट्र कोविड रोकथाम नियम, 31 मार्च 2020 को जारी नवी मुंबई नगर निगम के आदेश, पीएमजीकेवाई पैकेज और उससे संबंधित दिशानिर्देशों से स्पष्ट होती है। अदालत ने कहा कि महामारी के दौरान लागू किए गए सभी प्रावधानों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं में कोई कमी न रहे और उन्हें विश्वास दिलाया जाए कि देश उनके साथ खड़ा है।  बीमा योजना भी इसी सोच के तहत लाई गई थी, ताकि कोविड योद्धाओं के परिवार सुरक्षित रहें। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि हर बीमा दावा कानून और साक्ष्यों के आधार पर तय होगा। दावा करने वाले पर यह साबित करने का दायित्व होगा कि मृतक डॉक्टर कोविड से संबंधित ड्यूटी निभाते हुए अपनी जान गंवा बैठे। यह फैसला प्रदीप अरोड़ा और अन्य याचिकाकर्ताओं की उस अपील पर आया, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के 9 मार्च 2021 के आदेश को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों को तभी लाभ मिलेगा जब उनकी सेवाएं राज्य या केंद्र सरकार की ओर से औपचारिक रूप से तैनात की गई हों। मूल मामला किरण भास्कर सुर्गड़े की याचिका से शुरू हुआ था, जिनके पति थाणे में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर की 2020 में कोविड से मृत्यु हो गई थी। बीमा कंपनी ने उनका दावा यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उनका क्लीनिक कोविड अस्पतालों की सूची में नहीं था। 






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर