लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारत-नीदरलैंड संबंधों में नई ऊंचाई, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और रक्षा जैसे क्षेत्रों में होंगे मजबूत
भारत-नीदरलैंड संबंधों में नई ऊंचाई, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और रक्षा जैसे क्षेत्रों में होंगे मजबूत
एजेंसी    20 Dec 2025       Email   

भारत और नीदरलैंड ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने और सेमीकंडक्टर, प्रतिभाओं के आदान-प्रदान और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों ने सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की और इससे लड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की ज़रूरत पर बल दिया। विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने शुक्रवार को यहां नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील के साथ वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के साथ साथ नये क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। बाद में डा. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने श्री वील के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने के साथ-साथ सेमीकंडक्टर जैसे नये क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।
उन्होंने कहा आज नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वैन वील से मिलकर खुशी हुई। हमने व्यापार, रक्षा, शिपिंग, पानी, कृषि, स्वास्थ्य और संस्कृति सहित अपने द्विपक्षीय सहयोग पर उपयोगी चर्चा की। और सेमीकंडक्टर, टैलेंट मोबिलिटी और रिन्यूएबल्स में नए अवसरों पर भी बात की। हमने अपने बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-ईयू संबंधों को मज़बूत बनाने और एफटीए को पूरा करने के लिए नीदरलैंड के समर्थन की हम सराहना करते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरान भारत-नीदरलैंड संबंधों पर वर्षों में साझेदारी की महत्वपूर्ण प्रगति पर ध्यान दिया।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31