लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

शशि थरूर ने प्रधानमंत्री योजना पर सवाल उठाए
शशि थरूर ने प्रधानमंत्री योजना पर सवाल उठाए
एजेंसी    20 Dec 2025       Email   

नई दिल्ली .... कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर, 2021 के बाद से पीएमजेवीके के तहत केरल को फंड न दिए जाने पर सरकार से सवाल पूछा है। उन्होंने अपने पोस्ट में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को टैग किया है। शशि थरूर ने लिखा, ‘लोकसभा के प्रश्नकाल में पीएमजेवीके पर चर्चा का समय नहीं मिल सका, लेकिन यह हैरान करने वाला है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने सदन को दिए एक लिखित जवाब में बताया कि 2021 के बाद से केरल को पीएमजीवेके के तहत कोई भी फंड नहीं दिया गया है। थरूर ने कहा कि, यह हाल तब है, जब योजना में ‘ज्यादा ध्यान दिए जाने वाले’ इलाकों की लिस्ट में केरल के 34 माइनॉरिटी इलाकों को शामिल किया गया है। थरूर ने केरल के सरकारी स्कूलों की हालत पर चिंता जताते हुए लिखा कि, ‘इन इलाकों में कई सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब है, जहां छतें टपक रही हैं और इमारतों का ढांचा जर्जर हो चुका है। 






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर