लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मुंबई, 16 साल पुराने रेप का खुलासा, सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार
मुंबई, 16 साल पुराने रेप का खुलासा, सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार
एजेंसी    21 Dec 2025       Email   

नई दिल्ली .... मुंबई में 16 साल पुराने रेप मामले का अब खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी महेश पवार को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी रविवार को सामने आई। न्यूज एजेंसी क्कभ्ढ्ढ के मुताबिक, पीड़ित मूक-बधिर है। वह बोल और सुन नहीं सकती। पुलिस के मुताबिक घटना 2009 की है, जब पीड़ित नाबालिग थी। वर्तमान में वह शादीशुदा है और मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब में रहती है। जांच के दौरान पता चला कि वह इकलौती नहीं है, जिसके साथ आरोपी ने दरिंदगी की। आरोपी एक सीरियल रेपिस्ट है और उसके निशाने पर मूक-बधिर महिलाएं ही होती थीं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सात महिलाओं के शोषण के सबूत मिले हैं, लेकिन पीड़ित की संख्या 24 से ज्यादा हो सकती है। आरोपी महिलाओं को न्यूड वीडियो कॉल के लिए मजबूर करता था और उन्हें रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करता था। हाल ही में पीड़ित की एक मूक-बधिर साथी ने आरोपी पवार से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की। पवार काफी समय से उसका रेप कर रहा था। इस घटना ने पीड़ित को झकझोर दिया। वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने आगे आकर अपनी और अपने जैसी महिलाओं की आपबीती दुनिया को बताने का फैसला किया। पुलिस के अनुसार, उसने अपने दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों को एक व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो कॉल किया। इस दौरान उसने साइन लैंग्वेज (हाथों, शरीर और चेहरे के हाव-भाव) के जरिए सबसे बात की और बताया कि वह पिछले 16 सालों से एक सदमे के साथ जी रही है। पीड़ित ने बताया कि जुलाई 2009 में एक महिला मित्र उसे मुंबई घुमाने के बहाने आरोपी के सांताक्रूज (वाकोला) स्थित घर ले गई थी। वहां आरोपी ने जन्मदिन के बहाने उसे समोसे और एक ड्रिंक दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि पवार ने उसे जबरन ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर