लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अमिताभ बच्चन ने नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म
अमिताभ बच्चन ने नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की तारीफ की
एजेंसी    23 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली....... मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म 'इक्कीस' की काफी प्रशंसा की है।
फिल्म 'इक्कीस' हालांकि आगामी एक जनवरी को रिलीज होगी लेकिन समय से पहले हुई स्क्रीनिंग की वजह से बिग बी अपने नाती को बड़े पर्दे पर देख पाए। उन्होंने अगस्त्य के प्रदर्शन की 'परिपक्वता' और 'बिना किसी बनावट वाली ईमानदारी' के लिए सराहना की और कहा कि जब भी उनका नाती स्क्रीन पर आया, तो वह उससे नजरें नहीं हटा पाए।
'फिल्म 'इक्कीस' सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई पर केंद्रित है, जिसका टाइटल उस उम्र को दर्शाता है जिस उम्र में उन्होंने शहादत हासिल की थी। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत के साथ-साथ एकावली खन्ना, श्री बिश्नोई, विवान शाह, सिकंदर खेर, सुहासिनी मुले, आर्यन पुष्कर और सिमर भाटिया भी हैं।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर