लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सोनभद्र में 1.60 कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र में 1.60 कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
एजेंसी    23 Dec 2025       Email   

लखनऊ.... उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार को सोनभद्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 1.60 कुंतल गांजा बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गयी है।
पुलिस ने बताया कि बभनी गांव के किनारे सोनभद्र की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने एक ट्रक से गांजा बरामद किया। इस सिलसिले में ट्रक चालक मनोज यादव और क्लीनर मदन को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लादकर तस्कर टाटा ट्रक से मऊ और आसपास के जनपदों तथा बिहार राज्य में सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना पर एसटीएफ प्रयागराज इकाई की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में बनी विशेष कैविटी से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लंबे समय से उड़ीसा से गांजा लाकर विभिन्न जनपदों में सप्लाई कर रहे थे। ट्रक चालक मनोज यादव वाहन का स्वामी भी है और तस्करी के लिए ट्रक में विशेष कैविटी बनवाई गई थी। खेप पहुंचाने पर चालक को 30–40 हजार रुपये अतिरिक्त भुगतान किया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बभनी, जनपद सोनभद्र में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के