लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली मेट्रो की तीन नयी लाइनों को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, 1214 करोड़ रुपये आयेगी लागत
दिल्ली मेट्रो की तीन नयी लाइनों को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, 1214 करोड़ रुपये आयेगी लागत
एजेंसी    24 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली.... सरकार ने राजधानी दिल्ली में बढते प्रदूषण को कम करने, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल एक और सरकारी कार्यालयों के परिसर 'कर्तव्य भवन' को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए 1214 करोड़ रुपये की लागत से तीन मेट्रो गलियारों के निर्माण को मंजूरी दी है।




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राजधानी दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करते हुए चरण पांच (ए) के अंतर्गत तीन नये गलियारों को मंजूरी दी है। पहला गलियारा आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक है जिसकी लंबाई 9.913 किमी. , दूसरी परियोजना एयरोसिटी से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल एक तक 2.263 किमी. और तीसरी लाइन तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक है जिसकी लंबाई 3.9 किमी है। तीनों गलियारों की लंबाई 16.076 किलोमीटर है।




उन्होंने कहा कि इन गलियारों के निर्माण के लिए तीन वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है। कुल लागत में से केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार की हिस्सेदारी बराबर 1759-1759 करोड रुपये होगी जबकि शेष राशि रिण से पूरी की जायेगी जिसका भुगतान दिल्ली मेट्रो रेल निगम करेगा। इन तीनों गलियारों के पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो की कुल लंबाई 400 किलोमीटर को पार कर जाएगी।


 


श्री वैष्णव ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राष्ट्रीय राजधानी में कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 'सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर सभी कर्तव्य भवनों को जोड़ेगी जिससे इस क्षेत्र में कार्यालय आने-जाने वालों और आगंतुकों को सीधी सुविधा मिल सकेगी। इस कनेक्टिविटी से रोजाना लगभग 60,000 सरकारी कर्मचारी और दो लाख आगंतुक लाभान्वित होंगे। ये गलियारे प्रदूषण और जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करेंगे तथा जीवन को आसान बनाएंगे।







Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य