लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

उत्तरी दिल्ली में दो नशीले पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरी दिल्ली में दो नशीले पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
एजेंसी    24 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली.... दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 304 ग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली के न्यू सीमापुरी निवासी तस्लीम (23) और सलमान अंसारी (29) को एक सूचना के आधार पर 21 दिसंबर को पकड़ा गया था। पुलिस की एक टीम ने नरेला में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों को रोका और तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री बरामद की।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि पेशे से ड्राइवर तस्लीम एक खुद मादक पदार्थों का आदि है, जबकि दर्जी सलमान अंसारी एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थ नेटवर्क के मुख्य संचालकों का पता लगाने के लिए टीम द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है।






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य