नई दिल्ली/लखनऊ ... जम्मू कश्मीर के पुलवामा में इस सीजन की सबसे ठंडी रही। यहां का तापमान -4.6 डिग्री रहा। वहीं, हरियाणा के हिसार में सर्दी से पिछले दो साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां का तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से 24 घंटे में पूरे यूपी में 8 हादसे हुए। इन हादसों में 24 गाड़ियां टकराईं। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई वहीं 40 लोग हायल हो गए। पंजाब के जालंधर में कोहरे के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का का दौरा रद्द हो गया है। उनकी फ्लाइट अमृतसर से टेकऑफ नहीं कर सकी। उन्हें जालंधर एनआईटी में दीक्षांत समारोह में शामिल होना था।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल पार्क, भागीरथी नदी और जाड गंगा झरना जम चुका है। उधर, दिल्ली में पांच दिन की शीतलहर के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले लगभग दो डिग्री ज्यादा था। बिहार में फिर बढ़ेगी सर्दी, 20-21 जनवरी को होगी बारिश, 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पटना समेत बिहार के कई जिलों में धूप निकलने के बाद सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते बिहार में फिर से सर्दी बढ़ सकती है। पंजाब-चंडीगढ़ में तेज सर्दी पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी रात को आने की संभावना से मौसम में बदलाव हो सकता है। ाजस्थान में में उत्तरी हवा कमजोर होगी। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवा आने से न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीती रात 4 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, शाजापुर में कोल्ड वेव यानी, शीतलहर भी चली। मौसम विभाग के अनुसार, बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ी है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन तक शीतलहर चल सकती है।
फिरोजाबाद में श्रद्धालुओं की बस पलटी