लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हिंदू सम्मेलन व समरसता भोज का हुआ आयोजन
हिंदू सम्मेलन व समरसता भोज का हुआ आयोजन
डेली न्यूज़ नेटवर्क    01 Feb 2026       Email   

लखनऊ (डीएनएन)। हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन संकटमोचन सेवा समिति के सहयोग से रविवार को शॉपिंग स्क्वायर पार्क, सेक्टर डी सुशांत गोल्फ सिटी में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वृन्दावन धाम से के कथा वाचक पंडित जय प्रकाश ओझा, विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडिर डॉ राम प्रताप व मुख्य वक्ता लखनऊ विभाग के कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख धीरज, मातृ शक्ति वक्ता डॉ कीर्ति व कार्यक्रम अध्यक्ष अर्जुन शिव हरे ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अरविन्द त्रिपाठी ने किया। मुख्य वक्ता विभाग कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख धीरज भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत को उन्नतिशील बनाये रखने हेतु हिन्दू का एकजुट और समरस होना नितांत आवश्यक है। अपनी पहचान बनाये रखने के लिए तिलक लगाना, चोटी रखना और कालावा बांधना चाहिए। मातृशक्ति वक्ता डॉ. कीर्ति ने समाज में अनुकूल परिवर्तन हेतु पंच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर डॉ राम प्रताप ने कहा कि सैनिकों की तरह ही देश के सभी नागरिकों को देश के लिए बलिदान देने के लिए सज्जा रहते हुए सभी को एकजुट रहना पड़ेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष अर्जुन शिवहरे व प्रेम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।






Comments

अन्य खबरें

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में