लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इंजीनियरिंग, कपड़ा और ज्वेलरी उद्योग को फायदा
इंजीनियरिंग, कपड़ा और ज्वेलरी उद्योग को फायदा
एजेंसी    03 Feb 2026       Email   

नई दिल्ली ... अमेरिका से ट्रेड डील पर भारत सरकार का पहला बयान आया है। मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से कहा कि इस डील में किसी के भी हितों से समझौता नहीं किया गया है। यह एक ऐसी डील है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा एग्रीकल्चर और डेयरी दोनों सेक्टर को सपोर्ट किया है, उनके हितों की रक्षा की। जो लोग अलग-अलग सेक्टर में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, खासकर ऐसे सेक्टर जिनमें ज्यादा मेहनत लगती है और जो लाखों लोगों को रोजगार देते हैं। गोयल ने कहा कि सभी इस डील से उत्साहित हैं। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद, उन्होंने पीएम मोदी की मित्रता का सम्मान किया। दोनों देश इस डील पर जल्द ही इस पर साझा बयान जारी करेंगे। कहा इससे भारत का निर्यात बढ़ेगा। इससे हमारे इंजीनियरिंग सेक्टर्स के पार्ट्स बनाने वाले, टेक्सटाइल, मरीन गुड, ज्वेलर सेक्टर समेत सभी मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर को बहुत सारे मौके मिलेंगे। राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता इस डील का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनकी सोच नकारात्मक है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद, उन्होंने पीएम मोदी की मित्रता का सम्मान किया। साथ ही हमारी स्पर्धा वाले देशों में सबसे अच्छा ट्रेड डील किया। यह ट्रेड डील भारत की इकॉनमी के लिए, भारत के सभी 140 करोड़ नागरिकों के लिए, गांवों में रहने वाले हर गरीब व्यक्ति, किसान, मछुआरे, नौजवान और महिला, हमारी बहनों और महिलाओं के लिए बहुत सारे मौके लाएगी। हमने पूरे देश से रिपोर्ट्स देखी हैं। बड़े पैमाने पर उत्साह है। भारत के एक्सपोर्ट से जुड़े सभी लोग, भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोग, जो लोग भारत में मॉडर्न टेक्नोलॉजी लाना चाहते हैं और जो लोग अलग-अलग सेक्टर में इन्वेस्ट करना चाहते हैं।
अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 से घटाकर 18 फीसद किया : भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को बिजनेस डील का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया था। ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 फीसद से घटाकर 18 फीसद कर दिया है। ट्रम्प ने अप्रैल में 25 फीसद रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा) लगाया था और रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25 फीसद पेनल्टी का ऐलान किया था। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50 फीसद हो गया था। अब व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भारत पर सिर्फ टैरिफ 18 फीसद ही लगेगा। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25 फीसद टैरिफ हटा देगा। ट्रम्प ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद रात करीब 10.30 बजे ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की घोषणा की। ट्रम्प ने दावा किया कि मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं।






Comments

अन्य खबरें

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक