लखनऊ ... उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपना दसवां बजट पेश किया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके साथ मीडिया को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट में 43 हजार 565 करोड़ से अधिक की धनराशि केवल नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित की गई है। दो लाख करोड़ से अधिक की राशि पूंजीगत व्यय के लिए है। अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने में इसकी बड़ी भूमिका होती है, यहीं से रोजगार सृजन भी होता है। उन्होंने कहा कि ये हमारी सरकार का दसवां बजट है और पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में दसवां बजट पेश करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से रेवेन्यु सरप्लस राज्य बनाने में सफल हुए हैं। आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट पेश हुआ। यह देश की सबसे बड़ी आबादी का बजट है। किसान, युवा, महिला का बजट है। नौ वर्ष में उत्तर प्रदेश पर राय बदली है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया। नौ वर्ष में एक भी टैक्स नहीं लगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री को दसवीं बार बजट प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 9 वर्षों में एक भी अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया गया, कर चोरी पर प्रभावी रोक लगाई गई और उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ की छवि से निकालकर ‘रेवेन्यू प्लस राज्य’ के रूप में स्थापित किया गया है। यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान, हर हाथ को काम, तकनीकी निवेश से समृद्ध होता उत्तर प्रदेश के लिए समर्पित यह बजट नौ वर्ष के नवनिर्माण की एक नई गाथा को देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत करता है। उत्तर प्रदेश का बजट नौ वर्ष में तीन गुना से अधिक बढ़ा है। बजट की थीम ‘सुरक्षित नारी, सक्षम युवा और खुशाल किसान ‘। दो लाख करोड़ की धनराशि कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए है। यह पहली बार हुआ है कि कोई एक सरकार का दसवीं बार बजट प्रस्तुत हो रहा है और नौ वर्ष में कोई भी टैक्स नहीं लगाया गया है।
बजट नौ वर्ष में तीन गुना से अधिक बढ़ा : योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बजट नौ वर्ष में तीन गुना से अधिक बढ़ा है। यह पहली बार हुआ है कि किसी एक सरकार का दसवीं बार बजट प्रस्तुत हो रहा है और नौ वर्ष में जनता पर कोई भी टैक्स नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सिटी इकनोमिक जोन क्लस्टर डेवेलोप करने की नई कार्यवाही के लिए बजट में प्रावधान किया गए है। ‘रूल ऑफ लॉ’ रियल ग्रोथ की गारंटी है। यूपी में 50 लाख करोड़ का निवेश किया गया है। अन्नदाता किसान केवल लाभार्थी नहीं है विकास में भागीदार है।