लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पीएम मोदी ने तारिक रहमान को फोन कर जीत की बधाई दी
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को फोन कर जीत की बधाई दी
एजेंसी    13 Feb 2026       Email   

नई दिल्ली .... पीएम मोदी ने बीएनपी लीडर तारिक रहमान से फोन पर बातचीत की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। मैंने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया। पीएम मोदी ने पड़ोसी देश होने के नाते दोनों देशों के बीच शांति, प्रगति और समृद्धि की प्रतिबद्धता जताई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने पर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी। उन्होंने ङ्ग पोस्ट में लिखा कि बांग्लादेश की इस शानदार जीत के लिए मेरे भाई तारिक, उनकी टीम और बाकी सभी को बधाई। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि वे चाहती हैं कि बांग्लादेश-भारत के साथ हमेशा अच्छे संबंध बनाए रखे। इससे पहले पीएम मोदी ने भी तारिक रहमान को बधाई दी थी। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के हेड नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि तारिक रहमान की लीडरशिप में भारत-बांग्लादेश रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि बीएनपी देश में लोकतंत्र की परखी हुई ताकत है। 






Comments

अन्य खबरें

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी