लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर
जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर
एजेंसी    14 Feb 2026       Email   

नयी दिल्ली,... थल सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर होंगे।
रक्षा मंत्रालय की शनिवार को जारी एक विज्ञपति के अनुसार वह सिडनी और कैनबरा में वहां के रक्षा बलों और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि थल सेना प्रमुख की यह यात्रा दोनों देशों के रक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए संयुक्त रूप से योगदान देने की साझा प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करती है।
इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करना तथा दोनों देशों के बीच बढ़ते सामरिक सामंजस्य को मजबूत करना है। इस यात्रा के दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। इन चर्चाओं में सेनाओं के स्तर पर परस्पर सहयोग बढ़ाने, जिसमें प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, पेशेवर आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के विषय शामिल होंगे।
जनरल द्विवेदी सिडनी में वहां की फोर्सेज कमान के प्रमुख , स्पेशल ऑपरेशंस कमांड और द्वितीय डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। उल्लेखनीय है कि द्वितीय डिवीजन की टुकड़ियां भारत के द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'आस्ट्राहिंद' में भाग लेती हैं। इस अभ्यास की अगली कड़ी इस वर्ष भारत में आयोजित की जाएगी।
कैनबरा में पहुंचने पर उनका सलामी गारद के साथ स्वागत किया जाएगा उसके बाद वह ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट के साथ बैठक होगी। जनरल स्टुअर्ट और जनरल उपेंद्र द्विवेदी दोनों अमेरिका के आर्मी वार कॉलेज के पाठ्यक्रम में 2015 एक साथ भाग लिया था।
वह उसके पश्चात ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल मुख्यालय में रक्षा सहयोग, आधुनिकीकरण और भविष्य की सैन्य अभियानों से संबंधित विषयों पर व्यापक गोलमेज चर्चा में भाग लेंगे।
थल सेना प्रमुख ऑस्ट्रेलियन डिफेंस कॉलेज के कमांडर से भी मुलाकात करेंगे तथा ऑस्ट्रेलियन कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
वह उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान आस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (सीडीएफ) और रक्षा विभाग के सचिव से भी मुलाकात करेंगे। वह मुख्यालय संयुक्त संचालन कमान (एचक्यूजेओसी) का दौरा करेंगे, जहां वे कमांडर जॉइंट ऑपरेशंस से मिलेंगे और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों की परिचालन संरचना, विशेषकर एकीकृत एवं बहु-आयामी अभियानों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
जनरल द्विवेदी ऑस्ट्रेलियन वॉर मेमोरियल पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । वह ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय रक्षा के पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात करेंगे।






Comments

अन्य खबरें

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी