लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राजनीतिक दल आपसी सम्मान के आधार पर चुनाव लड़ें और बंधुत्व को बढ़ावा दें: सुप्रीम कोर्ट
राजनीतिक दल आपसी सम्मान के आधार पर चुनाव लड़ें और बंधुत्व को बढ़ावा दें: सुप्रीम कोर्ट
एजेंसी    17 Feb 2026       Email   

नयी दिल्ली.... उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि देश में विभिन्न राजनीतिक दलों को बंधुत्व को बढ़ावा देकर आपसी सम्मान के आधार पर चुनाव लड़ने चाहिये।




मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची की पीठ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के हाल के भाषणों पर नौ लोगों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।


 


उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई के दौरान देश में राजनीतिक दलों के भाईचारे को बढ़ावा देने और आपसी सम्मान के साथ चुनाव लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की ऐसी बयानबाजी पर ध्यान देते हुए कहा कि ऐसा आचरण संवैधानिक मर्यादा के अनुकूल नहीं है।


 


याचिकाकर्ताओं की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, "न्यायालय को इसमें कुछ अवश्य करना चाहिए।" तो न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि मौजूदा याचिका वापस ली जाए और इसकी जगह जो याचिका आए उसमें संवैधानिक मूल्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाए।






Comments

अन्य खबरें

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी