लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी से मिले सुंदर पिचाई, ए आई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात
मोदी से मिले सुंदर पिचाई, ए आई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात
एजेंसी    18 Feb 2026       Email   

नई दिल्ली 18 फरवरी (वार्ता) 'ए आई इम्पैक्ट समिट' में हिस्सा लेने आये गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के अवसर पर सुंदर पिचाई से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत में एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों एवं पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार कार्य कर सकता है, इस पर चर्चा हुई।"




इससे पहले श्री पिचाई ने सुबह यहां पहुंचने पर कहा कि वह ए आई सम्मेलन में हिस्सा लेने आये हैं और 20 फरवरी को मुख्य भाषण देंगे।


 


श्री पिचाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने आयोजकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।


 


श्री पिचाई का संबोधन 20 फरवरी को सुबह होगा जिसे सम्मेलन के सबसे प्रतीक्षित सत्रों में से एक माना जा रहा है।




सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि , लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा, यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नहयान शामिल हैं।






Comments

अन्य खबरें

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी