लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले नेता
पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले नेता
एजेंसी    26 Feb 2026       Email   

नई दिल्ली ... पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं। पीएम मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। यहां उनके अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्रम्प 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 
दुनिया के 5 बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है। ट्रम्प के बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर आता है। ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 12 नवंबर 2014 को इंस्टाग्राम जॉइन किया, कुछ ही घंटे में 50 हजार फॉलोअर्सप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर 2014 को इंस्टाग्राम जॉइन किया। उन्होंने अपनी पहली फोटो म्यांमार के नय पाई तॉ में आयोजित आसियान समिट से पोस्ट की थी। इंस्टा जॉइन करने के कुछ ही घंटों के भीतर उनके अकाउंट पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। 2017-2018,  10 मिलियन फॉलोअर्स पार2017-2018 के दौरान नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेताओं में शामिल हुए। 2019- 2020, 40 मिलियन का आंकड़ा छुआ2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े। 2020 तक उनका अकाउंट लगभग 40 मिलियन यानी 4 करोड़ फॉलोअर्स तक पहुंचा। कोविड-19 के दौरान उनके संदेशों और अभियानों ने फॉलोअर्स तेजी से बढ़ाए। 2021-2022, 70 मिलियन फॉलोअर्सइस टाइम पीरियड में पीएम मोदी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की तस्वीरें शेयर कीं। इंस्टा पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती रही, 2022 तक उनके फॉलोअर्स 70 मिलियन पहुंचे। वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में टॉप पर आए। 2023, 80 मिलियन फॉलोअर्स2023 में नरेंद्र मोदी ने 8 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। इस दौरान जी20, विदेश यात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी पोस्ट काफी लोकप्रिय रहीं। उनके अकाउंट की वैश्विक पहुंच लगातार बढ़ती रही। जुलाई 2024, 90 मिलियन फॉलोअर्स पर पहुंचेजुलाई 2024 में पीएम मोदी ने 90 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। इस माइलस्टोन के साथ वे इंस्टा पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पॉलिटिकल लीडर बने।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर