लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लखनऊ पुस्तक मेले में दिन भर छाया रहा वंदे मातरम् का जादू
लखनऊ पुस्तक मेले में दिन भर छाया रहा वंदे मातरम् का जादू
डेली न्यूज़ नेटवर्क    19 Mar 2026       Email   

लखनऊ....... पुस्तक मेले में बृहस्पतिवार का दिन उत्कर्ष लखनऊ के सांस्कृतिक आयोजन वंदे मातरम के नाम रहा। ग्यारह बजे 'लेखक से मिलिए' कार्यक्रम के अंतर्गत पुस्तक अच्छे इलाज के 51 नुस्खे के लेखक डाक्टर संदीप कुमार से आयोजक अनिल ने वार्ता की जिसमें उन्होंने अपनी रचना प्रक्रिया और संबंधित विषय के सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
इसके उपरांत उत्कर्ष संगोष्ठी का 45वां चरण प्रारंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात विद्युत श्रमिक नेता इंजीनियर शैलेन्द्र दुबे ने की।भारत के स्वाधीनता आंदोलन में वंदे मातरम् गीत की ऐतिहासिक भूमिका पर बोलने वाले विद्वान वक्ताओं में संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष जयंत खोत, विद्युत कर्मचारी नेता जय प्रकाश, राष्ट्रवादी प्रताप सेना के उपाध्यक्ष वीसी मिश्र और जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह आदि प्रमुख वक्ता रहे।
उत्कर्ष संगोष्ठी के आरंभ में वंदेमातरम गीत, राष्ट्रीय गान, झंडा गीत सामूहिक प्रस्तुति दी गयी । लखनऊ के भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में संगीत शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं की इस सुमधुर सामूहिक गायन प्रस्तुति से शिवांशी श्रीवास्तव, आंचल पाण्डेय, अक्षिता सोलंकी, जगजीता आदि गायिकाओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
आयोजक संस्था उत्कर्ष,लखनऊ के तत्वावधान में देशभक्तिपूर्ण रचनाओं पर आधारित बासंतिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अशोक टाटंबरी ने की। शैलेन्द्र मासूम, श्रवण कुमार,अटल नारायण,कल्पना तिवारी,लक्ष्मी रस्तोगी, सौरभ तिवारी, मालती बच्चन आदि कवियों की रचनाएं दर्शकों को पसंद आयीं।कवि सम्मेलन का सफ़ल संचालन वरिष्ठ हिंदी कवियित्री किरन भारद्वाज ने किया। लखनऊ पुस्तक मेले के सांस्कृतिक पंडाल में दिन भर चले इस सांस्कृतिक और वैचारिक समारोह के अंत में सर्वोदय प्रकाश के वंदे मातरम् अंक का लोकार्पण संपन्न हुआ। भारतीय नवसंवत्सर शुभारंभ के अवसर पर आयोजित वंदे मातरम् कार्यक्रम में सहभागी रहे बसपा नेता दिनेश वाल्मीकि और प्रबंध लेखक ओमप्रकाश लालचंदानी ने सफल बताया।






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने