सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर लाखो की चोरी
- खेत में टूटे अवस्था में मिली अटैची वबक्सा
- पीड़ित गृहस्वामी ने थाने में दी तहरीर, जांच पड़ताल शुरु
गाजीपुर(डीएनएन)। जंगीपुर थाना के त्रिलोकपुर गांव में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामाशंकरयादव के घर में शुक्रवार की देर रात में छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों रुपयेके आभूषण एवं नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने के बाद सनसनीफैल गयी। रामाशंकर यादव के एक पुत्र सीआरपीएफ में एसआई हैं दूसरा पुत्र ग्रामपंचायत विकास अधिकारी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जंगीपुर पुलिस एवंफारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामाशंकरयादव ने बताया कि 35 लाख के लगभग के आभूषण एवं दस हजार नकदीचोरी हुआ है। घर के लोग अपने- अपने कमरो में सो रहे थे। इस दौरान चोर छत के सीढ़ीके रास्ते घर मे घुस गये और दो कमरों में रखे अटैची व बक्सों में रखे आभूषण व नगदीलेकर फरार हो गये। शनिवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूरी पर सिवान में ईंख के खेतमे अटैची व बक्सा टूटी अवस्था मे पड़े मिले। इस घटना की सूचना पर काफी तादात मेंलोगों की भीड़ मौके पर जुटी गई । इस भीषण चोरी की घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।गृहस्वामी ने चोरी का प्रार्थना पत्र जंगीपुर थाने में दिया है। दो दिन पूर्व इसस्थान से पांच किमी दूरी पर स्थित बिरनो थाना के मिर्जापुर रुहीपुर, पलिया मठिया गांव के छह घरों से चोरोंने लाखों के आभूषण चोरी किए थे। चोरी की दूसरी बड़ी वारदात से पूरे क्षेत्र मेंदहशत व्याप्त है।