लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

करवा चौथ की सरगी में जरूर खाएं ये चीजें, व्रत में  रहेंगी ऊर्जा से भरपूर
करवा चौथ की सरगी में जरूर खाएं ये चीजें, व्रत में रहेंगी ऊर्जा से भरपूर
डेली न्यूज नेटवर्क    31 Oct 2023       Email   

शुभांषी त्रिपाठी (डीएनए ) इस साल करवाचौथ  01 नवंबर को मनाया जा रहा है। करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजा करती हैं। दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाएं चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही घर में समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ता है। 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन चंद्रमा की पूजा की जाती है और चन्द्रमा को अर्ध्य दिया जाता है।
जैसा की आप जानते हैं कि करवा चौथ पति-पत्नी के प्यार,विश्वास,लगाव,श्रद्धा और अटूट बंधन का एक खूबसूरत त्योहार माना जाता है, जिसमें हर पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है और रात में चांद देखकर व्रत खोलती हैं। ऐसे में सारा दिन बिना कुछ खाये पिये महिलाओं को कमजोरी महसूस होने लगती है और कुछ महिलाएं तो नौकरी भी करती हैं, ऐसे में व्रत के दिन भी उन्हें काम करने के लिए जाना पड़ता है और इसके लिए उन्हें काफी सारी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा चाहिए होती है।
यही कारण है कि करवा चौथ से पहले खाए जाने वाली सरगी का महत्व बढ़ जाता है।  के .जी. एम. यू . की सेंट्रल किचन आहार विशेषज्ञ शशि सिंह बताती है कि सरगी दिन की सुबह 4-5 बजे सूर्योदय से पहले खाई जाती है। व्रत करने से पहले आपको सरगी के खाने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए हमें एक दिन पहले रात में सादा भोजन खाना चाहिए जिससे हमें अपच की समस्या ना हो साथ ही सुबह सरगी में कुछ ऐसी चीज खाएं जिससे हम दिनभर ऊर्जा से भरे रहें और हमें प्यास भी कम लगे। तो आइए जानते हैं  कि सरगी में क्या खाना  चाहिए जिससे आपको आपको पुरे दिन कमजोरी महसूस न हो-

दूध से बनी चीजें-यदि आप चाहते हैं कि करवा चौथ व्रत में आपको भूख प्यास न लगे और बिलकुल भी कमजोरी का एहसास न हो, तो दूध से बनी चीजों को आहार मे  शामिल करें, हो सके तो आप रसगुल्ला,रसमलाई आदि को खाएं। ये सुपाच्य भी हैं और इससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगी। अगर आपको ये खाने का मन नहीं है तो आप एक मुट्ठी सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) के साथ एक गिलास गर्म दूध भी पी सकती हैं, जिससे आपकी ऊर्जा बरकरार रहेगी।
 इसके अलावा सेवई या दूध में ओट्स पका कर  खाने से पेट लंबे वक्त तक भरा रहेगा और आपको प्रोटीन भी मिलेगा।
दही शक्कर-दही शक्कर हमारे देश में हर काम में शुभ माना जाता है। अगर आप स्वस्थ हैं, तो एक कटोरी ताजी दही खा सकती हैं।

फल खाएं-सरगी में मौसमी फलों जैसे–केला, पपीता, अनार, बेरिज या सेब को जरूर खाएं। पहले तो ये सुपाच्य होते है ऊपर से इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन हमें व्रत में दिनभर तरोताजा रखते हैं। इससे पेट भी भरा महसूस होता है, लेकिन ध्यान रखें बिना कुछ खाए फल खाने से आपको अपच की समस्या हो सकती है, इसलिए कुछ हल्का  खाकर ही फल खाएं।

नारियल पानी-सरगी में नारियल पानी पीना काफी उपयुक्त विकल्प होता है।इससे आपके पेट को ठंडक मिलती है, साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स आपको हाइड्रेटेड रखते हैं।
सूखे मेवे(ड्राई फ्रूट्) -सरगी की थाली में अखरोट और बादाम भी शामिल किए जा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स को इसलिए भी सरगी की थाली में शामिल किया जाता है, क्योंकि इन्हें शुभ माना जाता है और मेवों का सेवन करने से दिनभर ताकत बनी रहती है। इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
हल्का और सादा भोजन- घर का बना हुआ सादा खाना जो पचाने में आसान हो आप उसे भी सरगी का हिस्सा बना सकती हैं। एक दो रोटियां और एक सादी सब्जी और हलवा आपको दिनभर के लिए ऊर्जावान रखने के लिए काफी है। किसी भी प्रकार के गरिष्ठ और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करने बचे क्योंकि इसका सेवन करने से आपको सुस्ती और नीद आ सकती है।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप