लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अश्विनी वैष्णव ने 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन आइजोल का किया उद्घाटन
अश्विनी वैष्णव ने 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन आइजोल का किया उद्घाटन
एजेंसी    25 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को देश के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। मिजोरम के आइजोल में ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ स्टेशन नाम से शुरू यह स्टेशन वहां भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के केंद्र द्वारा संचालित है। उद्घाटन कार्यक्रम में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा भी उपस्थित थे। श्री वैष्णव ने इस अवसर पर 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। देश की सामुदायिक रेडियो क्षेत्र की यात्रा के बारे में श्री वैष्णव ने उम्मीद जतायी कि यह पहल अपना रेडियो स्टेशन के कवरेज क्षेत्र में लोगों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगी। उन्होंने आगे कहा कि यह शुरूआत सरकार की पूर्वी में काम करने नीति में भी एक महत्वपूर्ण घटना है।

उन्होंने कहा कि मिजोरम के मुख्यमंत्री को बताया कि केन्द्रीय बजट में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए रेलवे बजट के तहत रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। इससे अच्छी रेलवे सम्पर्क सुविधा का मिजोरम का लंबे समय से संजोया हुआ सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आईआईएमसी आइजोल में अपना रेडियो स्टेशन राज्य के लिए संचार में एक नया अध्याय लिखेगा। राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार विषयगत पुरस्कार, सर्वाधिक नवोन्मेषी सामुदायिक सहभागिता पुरस्कार, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु पुरस्कार और स्वस्थ मॉडल श्रेणी पुरस्कार, इन चार श्रेणियों- में दिए जाते हैं। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः एक लाख रुपये, 75,000 रुपये और 50,000 रुपये हैं।

विषयगत क्षेणी में प्रथम पुरस्कार, रेडियो मयूर, जिला सारण, बिहार, कार्यक्रम: टेक सखी के लिए, द्वितीय पुरस्कार: रेडियो कोच्चि, केरल कार्यक्रम: निरंगल के लिए, तृतीय पुरस्कार: हैलो दून, देहरादून, उत्तराखंड कार्यक्रम : मेरी बात के लिए दिया गया है। 

सर्वाधिक नवोन्मेषी सामुदायिक सहभागिता क्षेणी में प्रथम पुरस्कार: यरलावानी सांगली, महाराष्ट्र कार्यक्रम के लिए: कहानी सुनंदाची, द्वितीय पुरस्कार: वायलागा वनोली, मदुरै, तमिलनाडु को कार्यक्रम: आइए एक नया मानदंड बनाएं के लिए तथा तीसरा पुरस्कार: सलाम नमस्ते नोएडा, उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के लिए: नौकरानी दीदी के लिए दिया जा रहा है।

स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रथम पुरस्कार: रेडियो ब्रह्मपुत्र, डिब्रूगढ़, असम, कार्यक्रम: इगारेकुन के लिए, दूसरा पुरस्कार: रेडियो कोटागिरी, नीलगिरी, तमिलनाडु , कार्यक्रम: एन मक्कलुडन ओरु पायनम के लिए तथा तृतीय पुरस्कार: रेडियो एक्टिव, भागलपुर बिहार कार्यक्रम के लिए: अंग प्रदेश की अद्भुत धरोहर के लिए दिया गया है।

स्वस्थ मॉडल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार: बिशप बेंज़िगर हॉस्पिटल सोसाइटी, कोल्लम, केरल द्वारा संचालित रेडियो बेंज़िगर द्वितीय पुरस्कार: यंग इंडिया द्वारा संचालित रेडियो नमस्कार, कोणार्क, ओडिशा और तृतीय पुरस्कार: शरणबस्बेस्वरा विद्या वर्धक संघ द्वारा संचालित रेडियो अंतरवाणी, गुलबर्गा, कर्नाटक को दिया गया है।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन