लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

धनुष की फिल्म रायन ने वर्ल्डवाइड ग्रास 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
धनुष की फिल्म रायन ने वर्ल्डवाइड ग्रास 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
एजेंसी    04 Aug 2024       Email   

मुंबई।  दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की फिल्म रायन ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। धनुष की तमिल एक्शन-ड्रामा 'रायन' 26 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज हुयी है। फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों दोनों का ही प्यार मिल रहा है।फिल्म रायन, धनुष के लिए कई मामलों में खास है। यह उनकी 50वीं फिल्म है और फिल्म को उन्होंने खुद निर्देशित भी किया है। फिल्म रायन, तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की गयी है।

फिल्म रायन को प्रदर्शित हुये नौ दिन हो गये हैं। रायन ने भारतीय बाजार में ग्रास 72 करोड़ से अधिक की कमाई की है, वहीं विदेश भी फिल्म रायन शानदार कमाई कर रही है। रायन ने विदेश में ग्रास 32 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इस तरह रायन ने वर्ल्डवाइड ग्रास 104 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।इस फिल्म में एक शख्स के बदले की कहानी दिखाई गई है। फिल्म रायन में धनुष के अलावा, प्रकाशराज, संदीप किशन, अपर्णा बालमुरली और दुशारा विजयन जैसे कलाकार भी है। फिल्म रायन में एआर रहमान का म्यूजिक है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर