लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हर घर में जन्मे कृष्ण कन्हैया, गूंजें बधाई के गीत
हर घर में जन्मे कृष्ण कन्हैया, गूंजें बधाई के गीत
Daily News Network    27 Aug 2024       Email   

गाजीपुर। पूर्वांचल के प्रख्यात होम्यिोपैथिक चिकित्सक डा. एमडी सिंह भोजपुरी गीतों व कविताओं के काफी शौकीन है। चिकित्सा पद्धति में अपना एक अलग मुकाम हासिल करने के साथ ही इन्होंने कई ऐसे गीतों व कविताओं के साथ ही हास्य व्यंग से जुड़े कई चर्चित पंक्तियों की रचना कर काव्य जगत में भी अपना नाम सुनहरे अक्षरों से अंकित कर दिया है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर इनके द्वारा लिखे गये ‘सोहर गीत’ ‘प्रत्येक नवजन्मा मनमोहन कृष्ण कन्हैया हो’ की दो दिनों से जिले भर में काफी चर्चा है। इनके सोहर गीत को इनके छोटे भाई की पत्नी शालिनी सिंह ने गया है। बताते चले कि डा. एमडी सिंह के सभी गीतों को ज्यादातर शालिनी सिंह ने ही अपने ‘सुर’ में लयबद्ध किया है। शालिनी सिंह भी बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। डा. एमडी सिंह के होम्यो लैब में शालिनी सिंह बतौर डायरेक्टर के पद पर कार्यरत होने के साथ ही सीनियर कैमिस्ट भी है। डा. एमडी सिंह इस जिले के एक ऐसे होेम्योपैथिक चिकित्सक है जिन्होंने अपनी चिकित्सा का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए किया है। कैंसर से जुड़ी दवाओं की खोज करना इनकी प्रथामिकता में शामिल है जिसके लिए यह लगतार प्रत्यनशील है। कोविड महामारी के दौरान भी डा. एमडी सिंह ने लोगों को इलाज करना नहीं बंद किया था। अपनी दवाओं के माध्सम से लोगों को कोविड से बचाने की बीड़ा इन्होंने उठाया था जिसे निरंतर जारी भी रखा। कोविड के दौरान एमडी होम्यो लैब की दवाएं और सेनेटाइजर पूरे पूर्वांचल में घर-घर तक पहुंची थी। मरीजों का इलाज करने के साथ ही गीत और कविताओं का शौक डाक्टर साहब को काफी पहले से ही है। समाज से जुड़े सभी पहलुओं पर भी इन्होंने अपनी कई रचनाएं प्रस्तुत की है। इधर दो दिनों से कृष्ण जन्माष्टिमी पर आधारित सोहर गीत ने पूरे मार्केट में धमाल मचाया है।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन