लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
एजेंसी    19 Mar 2026       Email   

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जनवरी को मोबाइल देश में 125.09 करोड़ सब्सक्राइबर थे। दिसंबर के अंत में यह संख्या 124.42 करोड़ दर्ज की गयी थी। शहरी क्षेत्रों में सब्सक्राइबरों की संख्या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 71.71 करोड़ हो गयी। ग्रामीण शहरों में मासिक 0.31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह संख्या 53.38 करोड़ दर्ज की गयी।
मोबाइल सब्सक्राइबरों के मामलें में रिलायंस जिओ की बाजार हिस्सेदारी सबसे अधिक 39.29 प्रतिशत रही। इसके बाद क्रमशः एयरटेल (37.40 प्रतिशत), वोडाफोन आइडिया (15.86 प्रतिशत) और बीएसएनएल (7.44 प्रतिशत) का स्थान रहा।
जनवरी में शुद्ध रूप से मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में 66,97,762 का इजाफा हुआ। भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या 44.07 लाख और रिलायंस जिओ के उपभोक्ताओं की संख्या 24.37 लाख बढ़ी। बीएसएनएल के उपभोक्ता 2.71 लाख बढ़ गये। वोडाफोन आइडिया के उपभोक्ताओं की संख्या 4.11 लाख घट गयी।
जनवरी में 1.60 करोड़ सब्सक्राइबरों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए आवेदन किया।
देश में टेलीफोन सब्सक्राइबरों की संख्या 131.40 करोड़ पर पहुंच गयी। इसमें वायरलेस सब्सक्राइबरों की संख्या 126.63 करोड़ और वायरलाइन सब्सक्राइबरों की 4.77 करोड़ रही।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और