लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सुपरकंडक्टिंग सर्किट तकनीक पर आधारित 6-क्यूबिट क्वांटम प्रोसेसर का परीक्षण पूरा
सुपरकंडक्टिंग सर्किट तकनीक पर आधारित 6-क्यूबिट क्वांटम प्रोसेसर का परीक्षण पूरा
एजेंसी    28 Aug 2024       Email   

नयी दिल्ली ... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा टाटा अनुसंधान संस्थान (टीआईएफआर) के वैज्ञानिकों ने सुपरकंडक्टिंग सर्किट तकनीक पर आधारित 6-क्यूबिट क्वांटम प्रोसेसर का एंड-टू-एंड परीक्षण पूरा कर लिया है।

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डीआरडीओ की क्वांटम यांत्रिकी युवा वैज्ञानिक प्रयोगशाला (डीवाईएसएल-क्यूटी) पुणे और टाटा मौलिक अनुसंधान संस्‍थान (टीआईएफआर) मुंबई के वैज्ञानिकों ने यह परीक्षण किया है। इसमें क्लाउड-आधारित इंटरफ़ेस से क्वांटम सर्किट सबमिट करना, क्वांटम हार्डवेयर पर प्रोग्राम का निष्पादन और गणना किए गए परिणामों के साथ क्लाउड इंटरफ़ेस को अपडेट करना शामिल था।

टीआईएफआर मुंबई के कोलाबा परिसर में क्रियान्वित की जा रही यह परियोजना डीवाईएसएल-क्यूटी, टीआईएफआर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बीच त्रिपक्षीय सहयोग है। डीवाईएसएल-क्यूटी वैज्ञानिकों ने वाणिज्यिक ऑफ-द-शेल्फ इलेक्ट्रॉनिक्स और कस्टम-प्रोग्राम्ड विकास बोर्डों के संयोजन का उपयोग करके नियंत्रण और माप उपकरण को एक साथ रखा। क्वैब को टीआईएफआर में डिजाइन और निर्मित किया गया था और क्वांटम प्रोसेसर आर्किटेक्चर टीआईएफआर में आविष्कार किए गए एक अभिनव रिंग-रेज़ोनेटर डिजाइन पर आधारित है। क्वांटम हार्डवेयर के लिए क्लाउड-आधारित इंटरफ़ेस टीसीएस द्वारा विकसित किया गया है।

वैज्ञानिक अब प्रणाली के प्रदर्शन के विभिन्न पहलुओं को लचीला बनाने पर काम कर रहे हैं। शिक्षा, अनुसंधान और उसके विश्लेषण के बारे में सुपरकंडक्टिंग क्वांटम उपकरणों के परीक्षण आधार के रूप में इस प्रणाली तक व्यापक पहुंच प्रदान करने की योजनाओं पर काम चल रहा है। विकास का अगला लक्ष्य क्यूबिट की संख्या को बढ़ाना और विभिन्न आकार के क्वांटम कंप्यूटरों के विकास, संचालन और व्यावसायीकरण के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी चुनौतियों, विकास प्रया तथा समय एवं मौद्रिक संसाधनों के संबंध में स्केलिंग प्रवृत्तियों का आकलन करना है।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31