लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आठ सितंबर से अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे राहुल गांधी
आठ सितंबर से अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे राहुल गांधी
एजेंसी    31 Aug 2024       Email   

नयी दिल्ली... लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आठ सितंबर से अमेरिका की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे जहां वह टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्राओं और शिक्षाविदों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बातचीत करेंगे।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने श्री गांधी की अमेरिका यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ ही डैलस क्षेत्र के राजनेताओं से भी विचार विमर्श करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस नेता की यात्रा का विवरण देते हुए बताया कि श्री गांधी 8 सितंबर को डलास, टेक्सास और 9 तथा 10 सितंबर को वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह प्रवासी भारतीयों, टेक्नोक्रेट, बिजनेस लीडर, छात्र, मीडिया बिरादरी और राजनीतिक नेताओं से भी मिलेंगे।

श्री पित्रोदा ने बताया कि अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता टैक्सास विश्व विद्यालय में छात्रों से भी बातचीत करेंगे।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और