लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत केबीसी में करेंगे शिरकत
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत केबीसी में करेंगे शिरकत
एजेंसी    01 Sep 2024       Email   

मुंबई।  पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सेहरावत, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के ज्ञान-आधारित गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीज़न 16 में शिरकत करेंगे। मनु भाकर और अमन सहरावत इन दिनों पेरिस 2024 ओलंपिक जीत का जश्न मना रहे हैं। मनु भाकर और अमन सहरावत क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में दिखाई देने वाले हैं। 05 सितंबर को प्रसारित होने वाले एक विशेष एपिसोड में, दोनों शो केबीसी की शोभा बढ़ाएंगे। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के निर्माताओं द्वारा जारी नवीनतम प्रोमो में घोषणा की गई है कि मनु भाकर और अमन सेहरावत की हालिया पदक जीत को सम्मानित किया जाएगा। सोनी टीवी के सोशल मीडिया हैंडल पर मनु भाकर और अमन सहरावत का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि विश्व में विजय ध्वज लहराने वाले,ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत आ रहे हैं केबीसी में! देखिए #कौन बनेगा करोड़पति, 05 सितंबर, रात 9 बजे सिर्फ #सोनीएंटरटेनमेंटटेलीविजन पर।साथ ही इस वीडियो में मनु और अमन के साथ केबीसी 16 के मंच पर होने वाले जश्न की एक झलक दिखाई गई है और इस वीडियो में हम अमिताभ बच्चन को जोश के साथ ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ कहते हुए भी देख सकते हैं।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत