लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के गाने 'तुम जो मिले हो' का टीज़र जारी
एजेंसी    18 Sep 2024       Email   

मुंबई।  राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के निर्माताओं ने 'तुम जो मिले हो' गाने का टीज़र जारी कर दिया है। गाने के टीज़र में मुख्य सितारों को एक-दूसरे के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है। वीडियो साझा करते हुए, निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इंतज़ार खत्म होने वाला है, विक्की विद्या का प्यार भरा संगीत जो शुरू होने वाला है, तुम जो मिले हो गाना कल रिलीज़ होगा, विक्की वीडियो का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में। कुछ दिन पहले, निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया, जिसमें विक्की (राजकुमार) और विद्या (तृप्ति) की शादीसुदा ज़िन्दगी की मजेदार यात्रा की झलक दिखाई गई है, जिसमें वे अपने परिवार के साथ ऋषिकेश के खूबसूरत शहर में अपनी खोई हुई "सुहागरात सीडी" को खोजने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। मल्लिका शेरावत और परिवार के बाकी सदस्यों की मदद के साथ-साथ पुलिस और परिवार के बुजुर्गों से अपील करने से लेकर रात में कब्रिस्तान में जा कर सीडी ढूंढने तक विक्की-विद्या की जोड़ी कोई कसर नहीं छोड़ती। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' "हँसी और ड्रामा का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो दर्शकों को 90 के दशक की झलक दिखाता है। राजकुमार और त्रिप्ति डिमरी अभिनीत 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा से होगी। दोनों फिल्में 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं।






Comments

अन्य खबरें

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास