लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

परिणीति ने राघव के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह के जश्न की तस्‍वीरें शेयर की
परिणीति ने राघव के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह के जश्न की तस्‍वीरें शेयर की
एजेंसी    25 Sep 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह के जश्न की तस्‍वीरें शेयर की हैं। परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी को एक साल पूरे हो गए हैं। दोनों इस मौके पर विदेश घूमने गए थे। उन्होंने विदेश में अपने सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर मालदीव में राघव के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह के जश्न की कई तस्‍वीरें शेयर की। फोटोज में कपल मालदीव में समुद्र के किनारे कुर्सियों पर आराम करते हुए और सनसेट एंजॉय करते दिख रहे हैं। इन फोटोज के साथ परिणीति चोपड़ा ने पति राघव के लिए एक दिल छू जाने वाला पोस्ट भी शेयर किया है।

कैप्शन में परिणीति ने लिखा, ‘कल हम दोनों ने सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय बिताया. लेकिन हमने आप सभी की हर शुभकामनाओं और संदेश को पढ़ा और हम दिल से आभारी हैं। राघव मुझे नहीं पता कि मैंने अपने पिछले जन्म और इस जन्म में ऐसा क्या किया कि आप मेरे पति हैं।हमारे देश के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता मुझे बहुत प्रेरित करता है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हम पहले क्यों नहीं मिले? सालगिरह मुबारक राघव, हम दोनों एक हैं।

राघव ने अपने पोस्ट में लिखा ‘एक साल हो गया? ऐसा लगता है जैसे कल ही हमने एक-दूसरे से शादी की हो।काश हम पहले मिले होते। तुमने हर दिन को इतना खास बना दिया है, चाहे घर पर बिताए शांत पल हों या दुनिया भर की बड़ी-बड़ी रोमांचक यात्राएं, तुम हमेशा मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हो. इस साल को इतना यादगार बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि भविष्य में हमारे लिए क्या होगा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ माय लव.’।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप