लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

स्वीटी छाबड़ा ने मनाया
स्वीटी छाबड़ा ने मनाया 'बरसात का मौसम' की सफलता का जश्न
एजेंसी    01 Oct 2024       Email   

मुंबई।  भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा ने गाना 'बरसात का मौसम' की सफलता का जश्न मनाया है। 'बरसात का मौसम' सांग मात्र तीन सप्ताह में पाँच मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब चैनल पर मिलने के साथ ही वायरल हो गया है। इस सफलता पर स्वीटी छाबड़ा ने केक काटकर जश्न मनाया और सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। जिसमें फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े बहुत से गणमान्य लोग शामिल हुए और सभी ने स्वीटी छाबड़ा को बधाई दी।
 
स्वीटी छाबड़ा इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका वीडियो सांग 'बरसात का मौसम' काफी वायरल हो चुका है। इस गाने को स्वीटी छाबड़ा एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। स्वीटी छाबड़ा ने कहा कि 'सबसे पहले सभी दर्शकों को दिल से बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी के प्यार और सपोर्ट ने ही बरसात का मौसम सांग को पाँच मिलियन व्यूज पहुंचा दिया है और यह नंबर बढ़ता ही जा रहा है। यह गाना तो सुपर डुपर हिट हो ही गया है, आने वाले मेरे सारे गानों को भी सुपरहिट ही बनाइये। 'मेरे बरसात के सारे गाने हिट रहे हैं इसलिए कांफिडेंस था कि यह सांग भी हिट होगा। मेरा पहला हिंदी सांग 'थम के बरस' बहुत बड़ा सुपर डुपर हिट था। बहुत साल बाद मैंने यह बरसात का सांग किया था तो थोड़ा सा टेंशन तो था लेकिन आप लोगों ने बहुत प्यार दिया, जैसे पहले गाने को दिया था।

स्वीटी छाबड़ा ने कहा कि 'मेरा आने वाला नया सांग 'बनारस की पान' का टीजर आ गया है। जब टीजर को इतना प्यार मिला है तो जब फुल सांग दुर्गा पूजा में आएगा तो उम्मीद है कि वह भी सुपर डुपर हिट होगा। स्वीटी छाबड़ा प्रोडक्शंस प्रस्तुत 'बरसात का मौसम' गाने में स्वीटी छाबड़ा की अदायगी, डांस मूमेंट और एक्सप्रेशन हर किसी का मन मोह रहा है। खुशबू जैन ने इस गाने को गाया है। इस गाने के गीतकार अनुज तिवारी, बिरजू पाल एवं संगीतकार अनुज तिवारी हैं। स्पेशल थैंक्स संजय लालटन एंड सरगम टीम पटना का है। डीओपी शकील अंसारी, कोरियोग्राफर अश्विन मास्टर, असिस्टेंट कोरियोग्राफर नैंसी, आर्ट डायरेक्टर राम विश्वकर्मा, एडिटर एवं डीआई साहिल बाबू हैं।






Comments

अन्य खबरें

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया