लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कच्ची कॉलोनियों में बिना एनओसी 15 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन : आतिशी
कच्ची कॉलोनियों में बिना एनओसी 15 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन : आतिशी
एजेंसी    16 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने यह फ़ैसला किया है कि अब लोगों को कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए डीडीए से एनओसी लेने की जरूरत नहीं होगी। सुश्री आतिशी ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी की अनिवार्यता से लोग दर दर भटकने और रिश्वत देने को मजबूर थे। अब दिल्ली के 1731 कच्ची कॉलोनियों में बिजली का मीटर लगवाने के लिए लोगों की अब किसी भी प्रकार के एनओसी की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि, कच्ची कॉलोनियों में बिना एनओसी 15 दिन में बिजली कनेक्शन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डीडीए ने कच्ची कॉलोनियों के लोगों को परेशान करने की कितनी भी कोशिशें करें लेकिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में सब नाकाम होंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1731 कच्ची कॉलोनियाँ है। दस साल पहले तक इन कच्ची कॉलोनियों का बहुत बुरा हाल होता था। यहाँ नेता वोट मांगने तो जाते थे लेकिन जब सरकार बनती थी तो इन कच्ची कॉलोनियों में न तो सड़कें बनाई जाती थी, न पानी-सीवर की लाइनें डाली जाती थी। उन्होंन कहा कि पिछले 10 साल से जबसे दिल्ली में ‘आप’ सरकार बनी कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को हर संभव सहूलियत देने का काम किया गया।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और