लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है वृद्धि
उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है वृद्धि
एजेंसी    19 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करने और उन्हें तकनीकी, वैज्ञानिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। श्री चौधरी ने शनिवार यहां आयोजित “राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन- रबी अभियान 2024” को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि सुधार की दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं और इससे उत्पादन और किसानों की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

उन्होंने देश की कृषि क्षेत्र की प्रगति में किसानों की महत्त्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मनिर्भरता और समृद्धि का आधार है। उन्होंने कहा “हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करने और उन्हें तकनीकी, वैज्ञानिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार की दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं, इससे उत्पादन और किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि रबी की फसलें भारतीय कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह खाद्य सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को सुदृढ़ करती हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि श्री मोदी का संकल्प है कि भारतीय किसान सशक्त और आत्मनिर्भर हो। रबी सीजन के इस अवसर पर हमें अपने किसानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरी मेहनत और लगन से काम करना होगा तथा सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने किसान हित में अपना एजेंडा सुनिश्चित करते हुए हाल में छह रबी फसलों की एमएसपी में वृद्धि का ऐतिहासिक निर्णय लिया जोकि निश्चित रूप से कृषि एवं किसान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा