लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीआईडी के नये सीजन का ट्रेलर रिलीज
सीआईडी के नये सीजन का ट्रेलर रिलीज
एजेंसी    27 Oct 2024       Email   

मुंबई।  लोकप्रिय जासूसी सीरियल सीआईडी के नये सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जासूसी सीरियल सीआईडी सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर फिर से शुरू होने जा रहा है,जिसके साथ ही उसके पसंदीदा किरदारों की भी वापसी हो रही है जिन्हें फैंस दो दशकों से अधिक समय से पसंद करते आए हैं। ट्रेलर में एक अकल्पनीय ट्विस्ट भी दिख रहा है। अभिजीत और दया, जो कभी अभिन्न दोस्त थे, अब कट्टर दुश्मन बन कर आमने-सामने खड़े हैं,जो देश के लिए हमेशा साथ में लड़े है, आज दुश्मन बन क्यों आमने सामने खड़े है?

सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले शिवाजी साटम ने कहा, सीआईडी के इस सीज़न में, दया-अभिजीत की अटूट जोड़ी टूट गई है और दोनों एक दूसरे के विरुद्ध खड़े हैं। सीआईडी की नींव हिल गई है, और एसीपी प्रद्युमन की दुनिया में बवाल मच गया है। छह साल बाद एसीपी प्रद्युमन के रूप में वापसी करके किसी सपने की तरह लग रहा है, क्योंकि इस किरदार को बहुत प्यार मिला है, और हम सस्पेंस और दिल को छू लेने वाले ड्रामा से भरे रोमांचक सफर का वादा करते हैं!

गौरतलब है कि सोनी चैनल पर सीआईडी की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी। सीआईडी ऐसा सीरियल है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला सीरियल होने का श्रेय प्राप्त है। इस सीरियल में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव ने मुख्य किरदार निभाये हैं। यह सीरियल 20 वर्षो तक लगातार प्रसारित किया गया। छह साल के बाद सीआईडी सोनी इंटरटेनमेंट टेलिवजन पर वापसी करने जा रहा है।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप