लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

न्यूजीलैंड महिला टीम ने भारत को दिया 260 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड महिला टीम ने भारत को दिया 260 रनों का लक्ष्य
एजेंसी    27 Oct 2024       Email   

अहमदाबाद।  कप्तान सोफी डिवाइन (79) और सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (58) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को जीत के लिए 260 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सूजी बेट्स जॉर्जिया पलिमर की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 16वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने जॉर्जिया पलिमर (41) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद प्रिया मिश्रा ने अपने पर्दापण मैच में लौरेन डाउन (तीन) को रनआउट किया। 27वें ओवर में राधा यादव ने सूजी बेट्स (58) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान सोफी डिवाइन ने एक छक्का और सात चौके लगाते हुए (79) रनों की पारी खेली। मैडी ग्रीन ने 42 गेंदों में 41 रन बनाये। इसके बाद तो भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज कोे टिकने नहीं दिया। ब्रूक हैलिडे (8), इसाबेला गेज (11), जेस केर (12), लिया तहुहू (शून्य), ईडन कार्सन (एक) रन बनाकर आउट हुई। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से राधा यादव ने चार विकेट लिये। दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले। साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और